करिश्मा नाम के मुताबिक बाकई हैं करिश्माई आज जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री और रणधीर कपूर की सुपुत्री जिन्हें लोलो के नाम से जाना जाता है उनका...
करिश्मा नाम के मुताबिक बाकई हैं करिश्माई
आज जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री और रणधीर कपूर की सुपुत्री जिन्हें लोलो के नाम से जाना जाता है उनका जन्मदिन है। कपूर खानदान की यह बेटी करीना कपूर की बड़ी बहिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंंने अपने जीवन में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें प्रेम कैदी, जिगर, दीदार, मुकाबला, जाग्रति, अनाड़ी, अंदाज अपना-अपना, राजा बाबू, गोपीकिशन, कुली नंबर-1, सपूत, साजन चले ससुराल, राजा हिन्दुस्तानी, दिल तो पागल है, हीरो नं. 1, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, एक रिश्ता, करिश्मा और ओम शांति ओम जैसी फिल्में शामिल हैं।
COMMENTS