श्रीखंड जिसे दही से निर्मित किया जाता है और यह मिठाई बाकई में एक सेहतमंद मिठाई के रुप में अपनी पहचान रखती है और खाने वाले इसके जायके को कभी...
श्रीखंड जिसे दही से निर्मित किया जाता है और यह मिठाई बाकई में एक सेहतमंद मिठाई के रुप में अपनी पहचान रखती है और खाने वाले इसके जायके को कभी नहीं भूल पाते। बस जरा सी मेहनत और थोड़ा सा प्यार मिलाकर श्रीखंड बनाईए तो खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
सामग्री : 2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल पावडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पावडर एक छोटा चम्मच, शक्कर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)।
विधि : सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शक्कर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शक्कर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें।
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पावडर, मेवे की कतरन, जायफल पावडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर लजीज जायकेदार श्रीखन्ड पेश करें। श्रीखन्ड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो सभी को पसंद आती है।

COMMENTS