दक्षिणी-पश्चिमी मानसून अपनी अपेक्षाकृत गति से धीमा चल रहा है, ऐसी जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि इसे आगे बढऩे के लिए अनुकूल स्थिति न...
दक्षिणी-पश्चिमी मानसून अपनी अपेक्षाकृत गति से धीमा चल रहा है, ऐसी जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि इसे आगे बढऩे के लिए अनुकूल स्थिति नहीं मिल रही है। बहरहाल मध्य एवं पश्चिमोत्तर भारत में मानसून पूर्व बरसात होने से हवा में नमी देखी जा रही है और अनुमान है कि भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एलएस राठौर ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून कर्नाटक में कारवार एवं गदक और आंध्रप्रदेश में पोंगोल पहुंच चुका है, लेकिन इस मानसून के बढऩे की गति बेहद धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि स्थिति अनुकूल होते ही अगले दो-तीन दिनों में मानसून आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इसमें 18 जून तक तेजी की संभावना है और यही कारण है कि मध्य क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर भारत को अभी कुछ और दिनों के लिए बारिश का इंतजार करना होगा।
COMMENTS