केरल में बाढ़ से तबाही

प्रमोद भार्गव देश  के सुदूर दक्षिण राज्य केरल में प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया हुआ है। केरल के 14 जिलों में से 13 में प्रलय का पानी त...

प्रमोद भार्गव

देश  के सुदूर दक्षिण राज्य केरल में प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया हुआ है। केरल के 14 जिलों में से 13 में प्रलय का पानी तांडव मचाए हुए है और मानवीय तंत्र के पास इस त्रासदी को ताकते रहने के अलावा बचने का कोई दूसरा उपाय नहीं रह गया है। चारों ओर मौत का मंजर है, इंसानों से लेकर जंगली व घरेलू जानवर, पेड़-पौधे, घर-माकान और सरकारी दफ्तर बाढ़ की विभीशिका में जलमग्न है। पानी सभी बचाव कार्यों को छकाते हुए लोगों के सिर और घरों की छत पर सवार है। मौसम विभाग की भविश्यवाणी को ठेंगा दिखाते हुए कई गुना पानी केरल में कहर बनकर वर्शा है। बावजूद सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक एवं राश्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल सहित सभी एजेंसिया अपनी ताकत से ज्यादा महनत करके जानमाल की सुरक्षा में लगी हैं। युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य में नौसेना की 46, वायुसेना की 13 और थलसेना के 18 दलों के साथ एनडीआरएफ एवं कोस्ट गार्ड चैबीसों घंटे लोगों को बचाने में लगे हैं। 300 लोगों के प्राण बचाए भी गए हैं। बावजूद हरेक पीड़ित तक पहुंचना मुष्किल हो रहा है, क्योंकि प्रलय का क्षेत्र बहुत व्यापक है। करीब 21000 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान हुआ हैं। राज्य के सभी पेयजल के स्रोत दूशित हो जाने के कारण पुणे और रतलाम से रेल के जरिए पानी भेजना पड़ा है। केरल की जीवनदायी नदी पेरियार का भी पानी पीने लायक नहीं रह गया है। इन बद्तर हालातों से अंदाजा लगाया जा सकता  है कि इस त्रासदी से उबरने में केरल को लंबा वक्त लगने के साथ बड़ी आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी।

 केरल में इस वक्त हालात इतने भयावह है कि करीब ढाई लाख लोग 1600 षिविरों में षरण लिए हुए है। पिछले डेढ़ सप्ताह से बाढ़ आफत बनकर अपना दायरा फैला रही है। इस दायरे की चपेट में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं। बड़ी संख्या में हेलिकाॅप्टरों और नौकाओं से बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है। बाढ़ के प्रभाव से बीमार पड़े लोगों के पास दवाएं व खान-पान की साम्रगी पहुंचाना मुष्किल हो रहा है। केरल में सौ साल में बाढ़ की ऐसी भीशण स्थिति बनी है। इस वजह से यहां के ज्यादातर बांध और नदियां क्षमता से कहीं ज्यादा भर गए हैं, नतीजतन बांधों से पानी छोड़ना पड़ रहा है, जो बाढ़ की भयावहता को बढ़ा रहा है। इस खतरनाक स्थिति को संज्ञान में लेते हुए उच्चतम न्यायालय को कहना पड़ा है कि संबंधित एजेंसिया बांधों का जलस्तर कम करने के लिए पहल करें। पिछले 12 दिन से केरल की धरती पर लबालब पानी भरा होने के कारण जमीन घंसने लगी है। जिसके परिणामस्वरूप हजारों मकान भरभराकर ढह रहे हैं। नतीजतन सबसे ज्यादा लोग इन्हीं घरों के मलवे में दबकर मरे है। लेकिन समस्या यह है कि लोग घर छोड़कर जाएं तो जाएं कहां ? 7 से 10 फीट तक भरे पानी में से बिना नौका के निकलना भी संभव नहीं है। हालांकि स्थानीय लोग अपनी नावों से बड़ी संख्या में लोगों को किनारे लगाने में लगे है। ये नौकाचालाक राहत दलों को भी मदद कर रहे है। जमीन घंसने से केरल का बुनियादी ढांचा लगभग चरमरा गया है।
 
देष में ऐसी आपदाओं का सिलसिला पिछले एक दषक से निरंतर जारी है। बावजूद हम कोई सबक लेने को तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि विपदाओं से निपटने के लिए हमारी आंखें तब खुलती है, जब आपदा की गिरफ्त में हम आ चुके होते है। इसीलिए केरल में तबाही का जो मंजर देखने में आ रहा है, उसकी कल्पना हमारे षासन-प्रषासन को कतई नहीं थी। यही वजह है कि केदारनाथ और कष्मीर के जल प्रलय से हमने कोई सीख नहीं ली। गोया वहां रोज बादल फट रहे है और पहाड़ के पहाड़ ढह रहे हैं। हिमाचल, असम और उत्तर प्रदेष में भी बारिष आफत बनी हुई है। बावजूद न तो हम षहरीकरण, औद्योगीकरण और तथाकथित आधुनिक विकास से जुड़ी नीतियां बदलने को तैयार हैं और न ही ऐसे उपाय करने को प्रतिबद्ध हैं, जिससे ग्रामीण आबादी षहरों की ओर पलायन करने को मजबूर न हो। षहरों में यह बढ़ती आबादी मुसीबत का पर्याय बन गई है। नतीजतन प्राकृतिक आपदाएं भयावह होती जा रही है। चेन्नई, बैंगलुरू, गुड़गांव ऐसे उदाहरण हैं, जो स्मार्ट सिटी होने के बावजूद बाढ़ की चपेट में रहे हैं। लिहाजा यहां कई दिनों तक जनजीवन ठप रह गया था।
बारिष का 90 प्रतिषत पानी तबाही मचाकर अपना खेल खेलता हुआ समुद्र में समा जाता है। यह संपत्ति की बरबादी तो करता ही है, खेतों की उपजाऊ मिट्टी भी बहाकर समुद्र में ले जाता है। देष हर तरह की तकनीक में पारंगत होने का दावा करता है, लेकिन जब हम बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं तो ज्यादातर लोग अपने बूते ही पानी में  जान व सामान बचाते नजर आते हैं। आफत की बारिष के चलते डूब में आने वाले महानगर कुदरती प्रकोप के कठोर संकेत हैं, लेकिन हमारे नीति-नियंता हकीकत से आंखें चुराए हुए हैं। बाढ़ की यही स्थिति असम व बिहार जैसे राज्य भी हर साल झेलते हैं, यहां बाढ़ दषकों से आफत का पानी लाकर हजारों ग्रामों को डूबो देती है। इस लिहाज से षहरों और ग्रामों को कथित रूप से स्मार्ट व आदर्ष बनाने से पहले इनमें ढांचागत सुधार के साथ ऐसे उपायों को मूर्त रूप देने की जरूरत है, जिससे ग्रामों से पलायन रुके और षहरों पर आबादी का दबाव न बढ़े ?
    आफत की यह बारिष इस बात की चेतावनी है कि हमारे नीति-नियंता, देष और समाज के जागरूक प्रतिनिधि के रूप में दूरदृश्टि से काम नहीं ले रहे हैं। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के मसलों के परिप्रेक्ष्य में चिंतित नहीं हैं। कृशि एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी संसदीय समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जलवायु परिवर्तन से कई फसलों की पैदावार में कमी आ सकती है, लेकिन सोयाबीन, चना, मूंगफली, नारियल और आलू की पैदावार में बढ़त हो सकती है। हालांकि कृशि मंत्रालय का मानना है कि जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए खेती की पद्धतियों को बदल दिया जाए तो 2021 के बाद अनेक फसलों की पैदावार में 10 से 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है। बड़ते तापमान के चलते भारत ही नहीं दुनिया में वर्शाचक्र में बदलाव के संकेत 2008 में ही मिल गए थे, बावजूद इस चेतावनी को भारत सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। ध्यान रहे, 2031 तक भारत की षहरी आबादी 20 करोड़ से बढ़कर 60 करोड़ हो जाएगी। जो देष की कुल आबादी की 40 प्रतिषत होगी। ऐसे में षहरों की क्या नारकीय स्थिति बनेगी, इसकी कल्पना भी असंभव है ?  
इस आपदा की भयावहता का अंदाज लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 करोड़ रुपए की तत्काल मदद दी है। देष के अन्य राज्यों से भी करीब सौ करोड़ की मदद मिल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अतिरिक्त मानवता का परिचय देते हुए आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के एक माह का वेतन आपदा राहत कोश में देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने इस कोश से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद का ऐलान भी किया है। संयुक्त राश्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियों गुतेरस ने केरल में आई इस भयानक से हुई लोगों की मौत और तबाही पर दुख जताया है। हालांकि उन्होंने अभी किसी प्रकार की मदद का ऐलान करने की बजाय कहा है कि भारत इस तरह के हालात से निपटने में खुद सक्षम है। दूसरी तरफ संयुक्त अरब अमीरात ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद हेतु हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राषिद अल मकतूम ने अंग्रेजी और तमिल में ट्वीट करके कहा है कि ‘हमारी सफलता के पीछे केरल के लोगों का बड़ा योगदान रहा है और अभी भी है। इसलिए हमारा कत्र्तव्य बनता है कि हम उनकी इस संकट की घड़ी में मदद करें। बहरहाल देष को हर साल बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का संकट नहीं झेलना पड़े। अब क्रांतिकारी पहल करना जरूरी हो गया है। वरना देष हर वर्श किसी न किसी राज्य या महानगर में बाढ़ जैसी भीशण त्रासदी झेलते रहने को विवष होता रहेगा।  


प्रमोद भार्गव
शब्दार्थ 49,श्रीराम काॅलोनी
शिवपुरी (म.प्र.)
मो. 09425488224,9981061100
फोन 07492 404524

लेखक वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार हैं।

COMMENTS

नाम

अतुल का पन्ना,15,आज की मुख्य खबरें,114,आज क्या खास,20,खबरें आयुर्वेद संसार से,3,खबरें कृषि जगत से,16,खबरें खेल जगत से,17,खबरें जादुई दुनिया से,25,खबरें ज्योतिष जगत से,4,खबरें दुनिया भर की,11,खबरें देश भर की,101,खबरें धर्म जगत से,11,खबरें प्रॉपर्टी जगत से,1,खबरें फैशन की दुनिया से,2,खबरें मनोरंजन दुनिया से,22,खबरें यात्रा जगत से,3,खबरें राज्य भर की,120,खबरें रोजगार जगत से,8,खबरें वाहन जगत से,2,खबरें व्यापार जगत से,6,खबरों में जायका,2,खबरों में जीवनशैली,7,फोटो गैलरी,5,बड़ी खबरें,9,मौसम की खबरें,2,लेख-आलेख/साहित्य,47,विज्ञापन की दुनिया,9,Netcook के सहयोगी,1,
ltr
item
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS: केरल में बाढ़ से तबाही
केरल में बाढ़ से तबाही
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjqYNXhZidoE-J6zVqiIoEnx9Fv3V85IoTDxW74BjgjuLz6OZa1J8FlSAPMsyJmoOtG1VXyWBpKSHoAlaiAk2EgkdLWR6EskQMtKBFTeQuongDnILfYi-MFtDvSpeHoidZjdJMAwjZaF1SF/s1600/pramod+bhargava.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjqYNXhZidoE-J6zVqiIoEnx9Fv3V85IoTDxW74BjgjuLz6OZa1J8FlSAPMsyJmoOtG1VXyWBpKSHoAlaiAk2EgkdLWR6EskQMtKBFTeQuongDnILfYi-MFtDvSpeHoidZjdJMAwjZaF1SF/s72-c/pramod+bhargava.jpg
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
http://www.netcooknews.com/2018/08/blog-post_20.html
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/2018/08/blog-post_20.html
true
4771959473874979329
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy