जैव ईंधन से वायुयान की उड़ान

जैविक इधन बढती जरुरत और कामयाब होते प्रयोग के साथ भारत की बढती भागीदारी पर प्रकाश डाल रहे हैं                                         ...

जैविक इधन बढती जरुरत और कामयाब होते प्रयोग के साथ भारत की बढती भागीदारी पर प्रकाश डाल रहे हैं 

                                                                प्रमोद भार्गव

भारत अब उन चुनिंदा देषों की पांत में षामिल हो गया है, जिन्होंने जैव ईंधन से विमान उड़ाने में सफलता पाई है। सस्ती उड़ान सेवा देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने देहरादून से दिल्ली के बीच बाॅम्बार्डियर क्यू-400 विमान को जैव ईंधन से लाने का सफल परीक्षण किया है। भारत को जब दूसरे देष जरूरत की तकनीक देने से इनकार कर देते है तब भारत के वैज्ञानिक इसे एक चुनौती के रूप में लेकर आविश्कार में जुट जाते हैं। पेट्रोलियम वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम से आखिरकार रतनजोत (जट्रोफा) के फल से जैव ईंधन बना लिया गया। इस तकनीक को सबसे पहले अमेरिका ने हासिल किया था। इसके बाद आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा ने जैव ईंधन से विमान उड़ाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन इन देषों ने भारत से द्विपक्षीय संबंध होने के बावजूद तकनीक देने से इंकार कर दिया था। हालांकि भारत का भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) 2012 में कनाडा की आंषिक मदद से कनाडा में ही जैव ईंधन से विमान उड़ाने का सफल प्रयोग कर चुका था। ऐसा ही रूस और अमेरिका ने तब किया था, जब भारत को मिसाइल छोड़ने के लिए क्रायोजनिक की जरूरत थी। इन देषों के इंकार के बाद देष के अंतरिक्ष विज्ञानियों ने स्वदेषी तकनीक से क्रायोजनिक इंजन बनाने का संकल्प लिया और सफलता प्राप्त की। नतीजतन आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देषों में षुमार है। इस विमान को उड़ाने के बाद भारत विकासषील देषों में ऐसा पहला देष बन गया है, जिसने जैव ईंधन से विमान उड़ाने का कीर्तिमान रच दिया है। इस नाते चीन और जापान फिलहाल ऐसा नहीं कर पाए हैं। विमानों में जैव ईंधन के प्रयोग से जहां भारत की तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, वहीं कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
संस्कृत में लिखी महर्शि भारद्वाज की पुस्तक ‘वैमानिक षास्त्र‘ में विमान उड़ाने, निर्माण करने और जैव ईंधन से चलाने का सबसे प्राचीन उल्लेख मिलता है। इसमें सूरजमुखी के पौधे के फूलों से तेल निकालकर ईंधन बनाकर विमान उड़ाने का वर्णन है। अब रतनजोत के फलों से तेल बनाकर विमान उड़ाने का सिलसिला तेज हो गया है। भारत में जिस विमान को जैव ईंधन से उड़ाया गया है, उस रतनजोत की फसल का उत्पादन छत्तीसगढ़ के पांच सौ किसानों ने किया है। इस उ़ान के लिए इस्तेमाल ईंधन में 75 प्रतिषत एविएषन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और 25 प्रतिषत जैव जेट ईंधन का मिश्रण था। रतनजोत से बने इस ईंधन को पेट्रोलियम पदार्थ में बदलने का काम सीएसआईआर भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून ने किया है। इसमें अहम् भूमिका पेट्रोलियम वैज्ञानिक अनिल सिन्हा की रही है। उन्होंने 2012 में ही जट्रोफा के बीजों से बायोफ्यूल बनाने की तकनीक का पेंटेट करा लिया था। एक किलो रतनजोत के बीजों में करीब 40 से 30 फीसदी तेल होता है। हालांकि जब इससे ईंधन तैयार किया जाता है तो यह मात्रा बढ़कर 50 प्रतिषत तक हो जाती है। इसके बाद जो अवषेश बचते हैं, उनसे भी 30 फीसदी पेट्रोल और इतना ही डीजल प्राप्त कर लिया जाता है। पांच फीसदी एलपीजीवी इससे तैयार की जा सकती है। इस तरह से रतनजोत से तेल बनाने की प्रक्रिया में अवषेश व्यर्थ नहीं जाते है।
हालांकि जैव ईंधन से विमान उड़ाने के प्रयास एक दषक पहले से हो रहे हैं। 2008 से कई उड़ानों में जैव ईंधन का परीक्षण किए जाने का सिलसिला षुरू हुआ। 2011 में अमेरिकन सोसाइटी फाॅर टेस्ंिटग एंड मैटेरियल द्वारा बायोफ्यूल को मान्यता देने के बाद से व्यावसायिक उड़ानों में इसका निरंतर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दृश्टि से पहली उड़ान 30 जून 2011 को अमेरिका के एम्सटर्डम और लंदन की उड़ान भरी थी, इसमें 171 यात्री सवार थे। कम कार्बन उत्सर्जन और बेहतर उड़ान अनुभव कराने वाले जैव ईंधन को हवाई जहाजों के लिए भविश्य का ईंधन माना जा रहा है। इसी ध्येय वाक्य को लेकर भारत ने जैव ईंधन निर्माण की दिषा में अहम् पहल षुरू की। डाॅ अनिल सिन्हा ने इसी लक्ष्यपूर्ति के लिए ‘एप्लिकेषन आॅफ बायोफ्यूल फाॅर एविएषन‘ षीर्शक से षोध को अंजाम दिया और फिर इस कथनी को अथक महनत से करनी में बदल दिया। इस तेल को रतनजोत के अलावा ऐसे अखाद्य तेलों, लकड़ी और उसके उत्पादों, जनवारों की वसा और बायोमास से बनाया जा सकता है। इस तेल के एक हिस्से को पारंपारिक ईंधन पेट्रोल और डीजल में मिलाकर वायुयान चलाए जा सकते हैं। अमेरिका में अनाज को सड़ाकर भी बड़ी मात्रा में जैव ईंधन बनाया जा रहा है। यह ईंधन गेंहू, चावल, मक्का और सोयाबीन का कायांतरण करके ऐथोनाॅल के रूप में बनाया जाता है। भारत में एक टन चावल के भूसे से 280 लीटर एथोनाॅल का उत्पादन किया जा रहा है। इसका उपयोग वैकल्पिक ईंधन व ईंधन में मिश्रण के रूप में किया जाता है। इसका निर्माण भांग, गन्ना, आलू, मक्का, गेंहू का भूंसा और बांस के छिलकों से भी किया जाता है। फसलों के जो अवषेश मनुश्य के खाने लायक नहीं होते हैं, उससे एथोनाॅल का उत्पादन सबसे अधिक होता है। सड़े अनाज से भी एथोनाॅल बनाया जाता है।
भारत सरकार ने 2009 से जैव ईंधन के प्रयोग की षुरूआत की थी। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस प्रयोग में और वृद्धि हुई। नतीजतन साल 2017-18 में एथोनाॅल के मिश्रण से 597 मिलियन डाॅलर की बचत हुई। सरकार का लक्ष्य है कि जैव ईंधन के प्रयोग से 1.74 अरब डाॅलर के तेल के आयात में कमी लाई जाए। इस मकसदर्पूिर्त के लिए 12 जैव ईंधन रिफाइनरियों की स्थापना की जानी है। दक्षिण एषियाई देष जो अपने तेल की 80 प्रतिषत आपूर्ति अरब देषों से तेल आयात करके करते है, वे इन रिफाइनरियों में 1.5 अरब डाॅलर की पूंजी लगाएंगे। इससे 15000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद भी की जा रही है। अनिल सिन्हा फिलहाल अपने संस्थान में ऐसा संयंत्र स्थापित करने की तैयारी में हैं, जिससे एक घंटे में 10 लीटर जैव ईंधन निर्मित किया जा सके। जैव ईंधन से विमानों के उड़ाने का सिलसिला नियमित हो जाता है तो इससे उड़ान खर्च में 20 फीसदी की कमी आएगी और जिस सल्फरडाइ आॅक्साइड से पर्यावरण प्रदूशित हो रहा है, उसमें भी बहुत कमी आएगी। दरअसल जेट विमानों से वायुमंडल की ऊपरी परत में 2 प्रतिषत तक कार्बन डाइआॅक्साइड पहुचता है। ऊपरी हिस्से का प्रदूशण वायुमूंडल के लिए निचले स्तर से अधिक खतरनाक होता है। इसी नाते इंटरनेषनल एविएषन ट्रांसपोर्ट एसोसियषन ने 2017 तक एयरक्राॅफ्ट के सामान्य ईंधन में कम से कम 10 प्रतिषत जैव ईंधन मिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य के लिए 25 फीसदी जैव ईंधन सामान्य ईंधन में मिलाया जाएगा।
दरअसल देष में अभी भी पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता तो पर्याप्त है, लेकिन महंगे होने के कारण आम आदमी के लिए इसका इस्तेमाल मुष्किल हो रहा है। अंतरराश्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में लगातार इजाफा होने के कारण भारत में यातायात के साथ खाद्य पदार्थ भी महंगे हो रहे हैं। नतीजतन जहां सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, वहीं जनता भी गुस्से में है। 2017-18 में 141 करोड़ लीटर तेल भारत को आयात करना पड़ा है। ऐसे में जैव ईंधन का प्रयोग सरकार को राहत पहुंचाने का काम करेगा। वैसे भी देष का नागरिक उड्डयन क्षेत्र दिन दुनी, रात चैगुनी की गति से प्रगति कर रहा है। 2020 तक यह दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बन सकता है। 2030 तक इस क्षेत्र में भारत के सिरमौर हो जाने की उम्मीद है। देष का नागरिक विमानन उद्योग अनुमानित 16 अरब डाॅलर का है। इस नाते आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता कम होती है, तो इससे भारत की अर्थव्यस्था मजबूत बनी रहेगी।
रतनजोत का खेतों में उत्पादन यदि सावधानी पूर्वक नहीं किया गया तो इसके खतरे भी हैं। 2007-08 में मध्य-प्रदेष सरकार ने डीजल पेट्रोल के विकल्प के रूप में रतनजोत के उत्पादन को प्रोत्साहित किया था। जबकि इसके बीज से तेल बनाने के कोई संयंत्र मध्य-प्रदेष में आज भी नहीं है। बहरहाल निःषुल्क बीज देकर रतनजोत का उत्पादन कराया गया, लेकिन खरीददार नहीं मिले। नतीजतन भविश्य में किसानों ने इसका उत्पादन बंद कर दिया। इसके बीज जहरीले होते हैं। इस कारण 2007-08 में यह फसल खेतों में लहलहाई तो सैकड़ों बच्चों ने इसके फल पौश्टिक फल मानते हुए खा लिए। इस कारण अनेक बच्चों को उल्टी-दस्त की षिकायत हुई और इन बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा था। चूंकि रतनजोत की फसल की मांग नहीं है, इसलिए इसका उत्पादन भी नहीं हो रहा है। मांग बढ़ेगी तो उत्पादन भी बढ़ेगा। फिलहाल भारत के पास रतनजोत से ही जैव ईंधन बनाने की तकनीक हैं। भविश्य में नाहाॅर और सैपियन नामक वनस्पतियों से जैव ईंधन बनाने की कोषिषें की जा रही हैं।

 प्रमोद भार्गव
शब्दार्थ 49,श्रीराम काॅलोनी
शिवपुरी म.प्र.

COMMENTS

नाम

अतुल का पन्ना,15,आज की मुख्य खबरें,114,आज क्या खास,20,खबरें आयुर्वेद संसार से,3,खबरें कृषि जगत से,16,खबरें खेल जगत से,17,खबरें जादुई दुनिया से,25,खबरें ज्योतिष जगत से,4,खबरें दुनिया भर की,11,खबरें देश भर की,101,खबरें धर्म जगत से,11,खबरें प्रॉपर्टी जगत से,1,खबरें फैशन की दुनिया से,2,खबरें मनोरंजन दुनिया से,22,खबरें यात्रा जगत से,3,खबरें राज्य भर की,120,खबरें रोजगार जगत से,8,खबरें वाहन जगत से,2,खबरें व्यापार जगत से,6,खबरों में जायका,2,खबरों में जीवनशैली,7,फोटो गैलरी,5,बड़ी खबरें,9,मौसम की खबरें,2,लेख-आलेख/साहित्य,47,विज्ञापन की दुनिया,9,Netcook के सहयोगी,1,
ltr
item
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS: जैव ईंधन से वायुयान की उड़ान
जैव ईंधन से वायुयान की उड़ान
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjqYNXhZidoE-J6zVqiIoEnx9Fv3V85IoTDxW74BjgjuLz6OZa1J8FlSAPMsyJmoOtG1VXyWBpKSHoAlaiAk2EgkdLWR6EskQMtKBFTeQuongDnILfYi-MFtDvSpeHoidZjdJMAwjZaF1SF/s1600/pramod+bhargava.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjqYNXhZidoE-J6zVqiIoEnx9Fv3V85IoTDxW74BjgjuLz6OZa1J8FlSAPMsyJmoOtG1VXyWBpKSHoAlaiAk2EgkdLWR6EskQMtKBFTeQuongDnILfYi-MFtDvSpeHoidZjdJMAwjZaF1SF/s72-c/pramod+bhargava.jpg
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
http://www.netcooknews.com/2018/08/blog-post_32.html
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/2018/08/blog-post_32.html
true
4771959473874979329
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy