टमाटर की खेती से किसान लखनलाल की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत छिन्दवाड़ा जिले के किसान लखनलाल को टमाटर की खेती से काफी फायदा हुआ है। आज उनकी ग...
टमाटर की खेती से किसान लखनलाल की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
छिन्दवाड़ा जिले के किसान लखनलाल को टमाटर की खेती से काफी फायदा हुआ है। आज उनकी गिनती क्षेत्र में प्रगतिशील किसान के रूप में होती है। प्रदेश में राज्य सरकार खेती को लाभ का धन्धा बनाने के लिये किसानों को परम्परागत फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसल लेने की भी समझाइश दे रही है। जिन किसानों ने उद्यानिकी फसलों को अपनाया है, आज वे आर्थिक रूप से सक्षम हो गये है
मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम राजेगांव के लखनलाल डोंगरे लघु सीमांत कृषक हैं। उनके पास 5 एकड़ भूमि है, जिसमें परम्परागत रूप से फसल लेते रहे है। सिचांई के लिये कुआं होने के बावजूद उन्नत तकनीक के अभाव में उन्हे खेती से पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा था। इस संबंध में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अमले से बात की। उद्यानिकी विभाग की ओर से उन्हें टमाटर की खेती आधुनिक तकनीक के साथ करने की समझाइश मिली।
COMMENTS