भोपाल : शनिवार, सितम्बर 1, 2018 मुख्यमंत्री भ्र्म्लीन तरुण सागर जी मुख्य मंत्री शिवराज सिंह शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध ...
भोपाल : शनिवार, सितम्बर 1, 2018
मुख्यमंत्री
भ्र्म्लीन तरुण सागर जी
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह
शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर के निर्वाण पर कहा कि उनके 'कड़वे प्रवचन' हमेशा याद रहेंगे और समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुनि श्री शनिवार देर रात दिल्ली में ब्रम्हलीन हो गए।
श्री चौहान ने कहा कि मुनि श्री का मध्यप्रदेश से गहरा संबंध था। वे सामाजिक बुराईयों पर प्रहार कर लोगों को जागरूक करते थे। वे कई अर्थो में एक क्रांतिकारी संत थे जो आत्मशुद्धि पर बल देते थे। श्री चौहान ने कहा कि कड़वे वचनों का आत्मसात करने का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
COMMENTS