75 की हुयी एंटीबायटिक

                                                    75 साल की हुईं एंटीबाॅयोटिक दवाएं                                                     ...

                                                    75 साल की हुईं एंटीबाॅयोटिक दवाएं
                                                                      प्रमोद भार्गव
एंटीबाॅयोटिक दवाओं को लेकर अर्से से जताई जा रही चिंता भले ही गंभीर रूप लेती जा रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज आज भी इन्हीं दवाओं से संभव हो पा रहा है। 75 साल पहले इन दवाओं का उत्पादन षुरू हुआ था। प्लेग जैसी महामारी से इन्हीं दवाओं ने छुटकारा दिलाया। 1340 में यूरोप में ढाई करोड़ से भी ज्यादा लोग प्लेग की चपेट में आकर मरे थे।

 किंतु अब यह महामारी लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है। हकीकत यह भी है कि मलेरिया जैसी घातक और विष्वव्यापी बीमारी पर नियंत्रण इन्हीं एंटीबाॅयोटिक दवाओं से है। बावजूद इन दवाओं को इसलिए दुश्प्रचारित इसलिए किया जाता है, क्योंकि कभी-कभी ये षरीर में एलर्जी व अन्य नई बीमारियों को पैदा करने का सबब बन जाती है। इसी कारण यह आषंका उत्पन्न हो रही है कि ये दवाएं अपनी हीरक जयंती तो मना लेंगी, लेकिन षताब्दी समारोह मना पाएंगी अथवा नहीं ? दरअसल आसानी से उपलब्ध होने और नीम-हकीम द्वारा रोग की ठीक से पहचान नहीं किए जाने के बाबजूद ये दवाएं रोगी को जरूरत से ज्यादा खिलाईं जा रही है। इस कारण ये दवा-दुकानों के अलावा गांव की परचून दुकानों पर भी मिल जाती है। लिहाजा षरीर में जो जीवाणु व वीशाणु मौजूद हैं, वे इन दवाओं के विरुद्ध अपना प्रतिरोधी तंत्र विकसित करने में सफल हो रहे हैं। नतीजतन ये दवाएं रोग पर बेअसर भी साबित हो रही है।

  इसीलिए विष्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट में एंटीबायोटिक दवाओं के विरूद्ध पैदा हो रही प्रतिरोधत्मक क्षमता को मानव स्वास्थ के लिए वैष्विक खतरे की संज्ञा दी है। इस रिपोर्ट से साफ हुआ है कि चिकित्सा विज्ञान के नए-नए आविश्कार और उपचार के अत्याधुनिक तरीके भी इंसान को खतरनाक बीमारियों से छुटकारा नहीं दिला पा रहे हंै। चिंता की बात यह है कि जिन महामारियों के दुनिया से समाप्त होने का दावा किया गया था, वे फिर आक्रामक हो रही है। तय है, मानव जीवन के लिए हानिकारक जिन सूक्ष्म जीवों को नश्ट करने की दवाएं ईजाद की गई थीं, वे स्थाई तौर से रोगनाषक साबित नहीं हुई।

डब्ल्यूएचओ ने 114 देषों से जुटाए गए आकड़ों का विष्लेशण करते हुए रिपोर्ट में कहा है कि यह प्रतिरोधक क्षमता दुनिया के हर कोने में दिख रही है। रिपोर्ट में एक ऐसे पोस्ट एंटीबायोटिक युग की आषंका जताई गई है, जिसमें लोगों के सामने फिर उन्हीं सामान्य सक्रंमणों के कारण मौत का खतरा होगा, जिनका पिछले कई दषकों से इलाज संभव हो रहा है। यह रिपोर्ट मलेरिया, निमोनिया, डायरिया और रक्त संक्रमण का कारण बनने वाले सात अलग-अलग जीवाणुओं पर केंद्रित है। रिपोर्ट के अनुसार अध्ययन में षामिल आधे से ज्यादा लोगों पर दो प्रमुख एंटीबायोटिक का प्रभाव नहीं पड़ा।

स्वाभाविक तौर पर जीवाणु धीरे-धीरे एंटीबायोटिक के विरूद्ध अपने अंदर प्रतिरक्षा क्षमता पैदा कर लेता है, लेकिन इन दवाओं के हो रहे अंधाधुंध प्रयोग से यह स्थिति अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से सामने आ रही है। चिकित्सकों द्वारा इन दवाओं की सलाह देना और मरीज की ओर से दवा की पूरी मात्रा न लेना भी इसकी प्रमुख वजह है। डाॅ फुकुदा का मानना है कि जब तक हम संक्रमण रोकने के बेहतर प्रबंधन के साथ एंटीबायोटिक के निर्माण, निर्धारण और प्रयोग की प्रक्रिया को नहीं बदलेंगे,यह खतरा बना रहेगा।

वैज्ञानिकों ने एंटीबायोटिक दवाओं की खोज करके महामरियों में पर एक तरह से विजय-पताका फहरा दी थी। लेकिन चिकित्सकों ने इन दवाओं का इतना ज्यादा प्रयोग किया कि बीमारी फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों ने प्रतिरोधात्मक दवाओं के विपरीत ही प्रतिरोधात्मक षक्ति  हासिल कर ली। मसलन तुम डाल-डाल तो हम पात-पात। मानव काया में सूक्ष्मजीव भरे पड़े हैं। हालांकि सभी सूक्ष्मजीव हानिकारक नहीं होते,कुछ पाचन क्रिया के लिए लाभदायी भी होते हैं। प्राकृतिक रूप से हमारे षरीर में 200 किस्म के ऐसे सूक्ष्मजीव डेरा डाले हुए हैं,जो हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत व षरीर को निरोगी बनाए रखने का काम करते हैं। लेकिल ज्यादा मात्रा में खाई जाने वाली एंटीबायोटिक दवाएं इन्हें नश्ट करने का काम करती हैं।

एंटीबायोटिक दवाओं की खोज मनुश्य जाति के लिए ईष्वरीय वरदान साबित हुई थी। क्योंकि इनसे अनेक संक्रामक रोगों से छुटकारा मिलने की उम्मीद बंधी थी। मगर जैसे ही संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल षुरू हुआ, वैज्ञानिकों ने पाया कि पुराने सूक्ष्मजीवों ने अपना रूपांतरण कर लिया है। यानी पेंसिलीन की खोज एक क्रांतिकारी खोज थी, किंतु वैज्ञानिकों ने देखा कि कुछ ऐसे सूक्ष्मजीव सामने आए हैं, जिन पर पेंसिलीन भी बेअसर है। सूक्ष्मजीव इतने सूक्ष्म होते हैं कि इन्हें केवल सूक्ष्मदर्षी यंत्र से ही देखा जा सकता है।

जीवाणु और वीशाणु सूक्ष्मजीवों के ही प्रकार हैं, जो किसा भी कोषिका में पहुंचकर षरीर को नुकसान पहुंचाना षुरू कर देते हैं। ये हमारी त्वचा,मुंह,नाक और कान के जरिए षरीर में प्रवेष करते हैं। फिर एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने लगते हैं। इसीलिए अब चिकित्सक सलाह देने लगे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति के बीच एक हाथ की दूरी बनी रहनी चाहिए। किसी का जूठा नहीं खाना-पीना चाहिए। वैसे हमारी त्वचा सूक्षम जीवों को रोकने का काम करती है और जो षरीर में घुस भी जाते है,उन्हें एंटीबायोटिक मार डालते हैं। एक समय तक संक्रात्मक रोगों को फैलने में एंटीबायोटिक दवाओं ने अंकुष लगा रखा था। इसके पहले खासतौर से भारत समेत अन्य एषियाई देषों के अस्पताल संक्रामक रोगियों से भरे रहते थे और चिकीत्सक मरीजों को बचा नहीं पाते थे। निमोनिया और डायरिया के रोगियों को भी बचाना मुष्किल था। चोट लगने पर टिटनेस और सेप्सिस की चपेट में आए मरीजों की मौत तो निष्चित थी।

 1940 से 1980 के बीच बड़ी मात्रा में असरकारी एंटिबायटिकों की खोज हुई,नतीजतन स्वास्थ्य लाभ के क्षेत्र में का्रंतिकारी परिवर्तन हुए। किंतु 1980 के बाद कोई बढ़ी खोज नहीं हुई,जबकि पूरी दुनिया में इस दौरान चिकित्सा षिक्षा संस्थागत ढांचे के रूप में ढल चुकी थी। आविश्कार में उपयोगी माने जाने वाले उपकरण भी षोध संस्थानों में आसानी से उपलब्ध हैं। 1990 में एक नई किस्म की एंटीबायोटिक की खोज जरूर हुई, मगर बजार में जो भी नई दवाएं आई,वे हकीकत में पुरानी दवाओं के ही नए संस्करण थे। विडंबना है कि नई एंटीबायोटिक दवाएं विकसित नहीं हो रही हैं, जबकि ताकतवार नए-नए सूक्ष्मजीव सामने आ रहे हैं। इन सूक्ष्मजीवों ने मौजूद दवाओं की सीमाएं चिन्हित कर दी हैं। जाहिर है इस पृश्ठभूमि में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा है।

 हाल ही में अस्तित्व में आया सुपरबग एक ऐसा ही सूक्ष्म जीव है। इस मामले में एक दूसरी समस्या यह भी मिर्मित हुई है कि नई एंटीबाॅयोटिक खोजने का काम मंदा पड़ गया है। दरअसल किसी भी एंटीबाॅयोटिक का आविश्कार करने और फिर उसे परीक्षणों के बाद बाजार में लाने में दो दषक से भी ज्यादा का समय लगता है। इसमें निवेष भी अघिक होता है, इस कारण कंपनी को दवा के दाम महंगे रखने पड़ते है।

इधर जनता की जागरूकता बढ़ने और सामाजिक कार्यकताओं की फौज खड़ी हो जाने से ड्रग ट्रायल करना भी मुष्किल हो गया है। क्योंकि अधिकांष कंपनियां और चिकित्सक ड्रग ट्रायल की षर्ते पूरी नहीं करते, नतीजतन इन्हें अदालत के कठघरे में खड़ा करना आसान हो जाता है। कुछ साल पहले इंदौर के सरकारी अस्पताल में गोपनीय ढंग से किए जा रहे ड्रग ट्रायल का बड़ा मामला सर्वोच्च न्यायालय के दखल से सामने आया था।


प्रकृति ने मनुश्य को बीमारियों से बचाव के लिए षरीर के भीतर ही मजबूत प्रतिरक्षात्मक तंत्र दिया है। इन्हें ष्वेत एवं लाल रक्त कणिकाओं के माध्यम से जाना जाता है। इसके अलावा रोग-रोधी एंजाइम लाइफोजाइम भी होता है, जो जीवाणुओं को नश्ट कर देता है। एंटीबार्योिटक दवाओं ने जहां अनेक संक्रामक रोगों से मानव जाति को बचाया,वहीं दुश्परिणामस्वरूप षरीर की प्रतिरोधात्मक षक्ति को कमजोर भी किया। जिस तरह मानव षरीर विभिन्न प्राकृतिक तापमान, वायुमंडल व भौगोलिक परिस्थिति और पर्यावरण के अनुकूल अपने को ढाल लेता है, उसी तरह से हमारे धरती पर अस्तित्व के समय से ही सूक्ष्मजीव और उनके विरूद्ध षरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधात्मक षक्ति का भी परिवर्तित विकास होता रहा है।

कुदरत का कमाल देखिए एंटिबायोटिक दवाओं ने दोनों के बीच के संतुलन को गड़बड़ा दिया, लिहाजा एंटीबायोटिक दवाएं जब-जब सूक्ष्मजीवों पर मारक साबित हुई, तब-तब जीवाणु और वीशाणुओं ने अपने को ओर ज्यादा षक्तिषाली बना लिया। गोया,महाजीवाणु कभी न नश्ट होने वाले रक्तबीजों की श्रेणी में आ गए हैं। इसलिए आज वैज्ञानिकों को कहना पड़ रहा है कि एंटीबायोटिक दवाओं की मात्रा पर अंकुष लगना चाहिए।

दवा कंपनियों की मुनाफे की हवस और चिकित्सकों का बढ़ता लालच, इसमें बाधा बने हुए हैं। चिकित्सक सर्दी-जुकाम और पेट के साधारण रोगों तक के लिए बड़ी मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं दे देते हैं। ऐलोपैथी चिकित्सा पद्धति के मुनाफाखोरों ने प्रायोजित षोधों के मार्फत आयुर्वेद, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा और होम्योपैथी को अवैज्ञानिक कहकर हाषिए पर डालने का काम भी शड्यंत्रपूर्वक किया है। लेकिन सूक्ष्मजीव नए-नए कायातंरण कर नए-नए रूपों में सामने आना षुरू हो गए हैं,तब से एंटीबायोटिक दवाओं की सीमा रेखांकित की जाने लगी है। नतीजतन वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियां फिर से जोर पकड़ रही हैं।

बेषुमार एंटीबायोटिक दवाओं की मार से बचने का यही एक कारगर उपाय है कि वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को लोग अपनाएं। हालांकि फिलहाल एंटीबाॅयोटिक दवाओं का कोई ठोस विकल्प नहीं दिख रहा है, इसलिए यह आषंका निर्मूल साबित होगी कि ये दवाएं अपना षताब्दी समारोह मनाने से पहले बहिश्कृत हो जाएंगी।


प्रमोद भार्गव
शब्दार्थ 49, श्रीराम काॅलोनी
शिवपुरी म.प्र.
मो. 09425488224, 09981061100


लेखक वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार हैं।

COMMENTS

नाम

अतुल का पन्ना,15,आज की मुख्य खबरें,114,आज क्या खास,20,खबरें आयुर्वेद संसार से,3,खबरें कृषि जगत से,16,खबरें खेल जगत से,17,खबरें जादुई दुनिया से,25,खबरें ज्योतिष जगत से,4,खबरें दुनिया भर की,11,खबरें देश भर की,101,खबरें धर्म जगत से,11,खबरें प्रॉपर्टी जगत से,1,खबरें फैशन की दुनिया से,2,खबरें मनोरंजन दुनिया से,22,खबरें यात्रा जगत से,3,खबरें राज्य भर की,120,खबरें रोजगार जगत से,8,खबरें वाहन जगत से,2,खबरें व्यापार जगत से,6,खबरों में जायका,2,खबरों में जीवनशैली,7,फोटो गैलरी,5,बड़ी खबरें,9,मौसम की खबरें,2,लेख-आलेख/साहित्य,47,विज्ञापन की दुनिया,9,Netcook के सहयोगी,1,
ltr
item
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS: 75 की हुयी एंटीबायटिक
75 की हुयी एंटीबायटिक
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjt72-9d2oKZFBth19e0IRJ_Ui2Q-rKin79SFWBJkuFeAo4h-hmLbpvKTtEMCbdEaPf_PFfj6YBTuS7fbSS_tnr4_DnaHdlK9S5UBumbQzv7b0tQrNQW_3ZXZmu0WArEvSIF8xI-5f-FAIw/s1600/dwaayee.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjt72-9d2oKZFBth19e0IRJ_Ui2Q-rKin79SFWBJkuFeAo4h-hmLbpvKTtEMCbdEaPf_PFfj6YBTuS7fbSS_tnr4_DnaHdlK9S5UBumbQzv7b0tQrNQW_3ZXZmu0WArEvSIF8xI-5f-FAIw/s72-c/dwaayee.jpg
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
http://www.netcooknews.com/2018/10/75-75-1340-114-200-1980-1980-1990-49.html
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/2018/10/75-75-1340-114-200-1980-1980-1990-49.html
true
4771959473874979329
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy