भारतीय और वियतनाम के तट रक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक

भारतीय और वियतनाम के तट रक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक                                                                                   ...

भारतीय और वियतनाम के तट रक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक

                                                                                                                               by PIB Delhi
भारत और वियतनाम के तट रक्षकों के बीच आज नई दिल्ली में तट रक्षक मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। यह बैठक 2015 में हस्ताक्षर किए गये समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के अंतर्गत हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक श्री राजेन्द्र सिंह ने किया जबकि 6 सदस्यीय वियतनामी पक्ष का नेतृत्व वियतनाम तट रक्षक (वीजीसी) के कमांडेंट मेजर जनरल एनगुयेन वैनसन ने किया।

बैठक में दोनों पक्षों ने समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के अनुसार पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में श्रेष्ठ प्रबंधन व्यवहारों को साझा करने तथा संचालन स्तर के संवाद को मजबूत बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

दोनों देशों के तट रक्षकों के संबंध काफी पुराने हैं और भारतीय तटरक्षक जहाज पेशेवर कार्यों से 2001 से वियतनाम जा रहे हैं। यह बैठक समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के तट रक्षकों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों की सरकारों के प्रयासों को जारी रखने के सिलसिले में हुई।

कमांडेंट अपने शिष्टमंडल के साथ भारत में वियतनाम के पहले तट रक्षक जहाज के स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए चेन्नई जायेंगे। वियतनाम का शिष्टमंडल चेन्नई में 04 अक्टूबर 2018 से प्रारंभ हो रहे संयुक्त अभ्यास में भी भाग लेगा। वियतनामी तट रक्षक जहाज सीएसबी 8001 कल चेन्नई पहुंचेगा और संयुक्त अभ्यास में भाग लेगा।

यह बैठक वियतनाम और भारत के तट रक्षकों के बीच पेशेवर संबंधों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली में सोमवार 01 अक्तूबर 2018 को भारत और वियतनाम के तट रक्षकों के बीच उच्च स्तरीय बैठक से पूर्व भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक श्री राजेन्द्र सिंह वियतनाम तट रक्षक (वीसीजी) के कमांडेंट मेजर जनरल एनगुयेन वैनसन का स्वागत करते हुए

COMMENTS

नाम

अतुल का पन्ना,15,आज की मुख्य खबरें,114,आज क्या खास,20,खबरें आयुर्वेद संसार से,3,खबरें कृषि जगत से,16,खबरें खेल जगत से,17,खबरें जादुई दुनिया से,25,खबरें ज्योतिष जगत से,4,खबरें दुनिया भर की,11,खबरें देश भर की,101,खबरें धर्म जगत से,11,खबरें प्रॉपर्टी जगत से,1,खबरें फैशन की दुनिया से,2,खबरें मनोरंजन दुनिया से,22,खबरें यात्रा जगत से,3,खबरें राज्य भर की,120,खबरें रोजगार जगत से,8,खबरें वाहन जगत से,2,खबरें व्यापार जगत से,6,खबरों में जायका,2,खबरों में जीवनशैली,7,फोटो गैलरी,5,बड़ी खबरें,9,मौसम की खबरें,2,लेख-आलेख/साहित्य,47,विज्ञापन की दुनिया,9,Netcook के सहयोगी,1,
ltr
item
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS: भारतीय और वियतनाम के तट रक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक
भारतीय और वियतनाम के तट रक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhRJbCJIfhlZwB2XxU4yxvhBSdwEf4QMnUkRL-p8L_j7r0SeMiiqDRMUscx6UlUKcBYxkylg2HqJClwIw4NNuXT1tH3nafhwwthYDFsoEuK42YpkmhYW7vioOazZ2BoQmw_f2rw38Qbhcne/s320/DIFFENCE.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhRJbCJIfhlZwB2XxU4yxvhBSdwEf4QMnUkRL-p8L_j7r0SeMiiqDRMUscx6UlUKcBYxkylg2HqJClwIw4NNuXT1tH3nafhwwthYDFsoEuK42YpkmhYW7vioOazZ2BoQmw_f2rw38Qbhcne/s72-c/DIFFENCE.jpg
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
http://www.netcooknews.com/2018/10/blog-post_54.html
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/2018/10/blog-post_54.html
true
4771959473874979329
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy