खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया इंदौर में करेंगी हॉकी एस्ट्रो टर्फ का भूमि-पूजन खेल एवं युवा कल्याण...
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया इंदौर में करेंगी हॉकी एस्ट्रो टर्फ का भूमि-पूजन
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 2 अक्टूबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर, राऊ, इंदौर में हॉकी टर्फ का भूमि-पूजन करेंगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित किये जा रहे इस हॉकी टर्फ में पवेलियन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हॉकी टर्फ का निर्माण कार्य दिसम्बर 2019 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
भूमि-पूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सुश्री ऊषा ठाकुर, रमेश मन्दोला और सुदर्शन गुप्ता शामिल होंगे।
COMMENTS