ओडिशा के ऊपर गहरा विक्षोभ; पश्चिमी मध्य अरब सागर के ऊपर अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘लुबान’ by PIB Delhi (ए) ओडिशा के ऊपर गहर...
ओडिशा के ऊपर गहरा विक्षोभ; पश्चिमी मध्य अरब सागर के ऊपर अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘लुबान’
by PIB Delhi
(ए) ओडिशा के ऊपर गहरा विक्षोभ
पिछले 6 घंटे में ओडिशा के ऊपर कायम गहरा विक्षोभ पूरब-उत्तरपूर्व की ओर 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अग्रसर होकर आज 12 अक्टूबर, 2018 को सुबह 05:30 बजे फूलबनी से 30 किलोमीटर उत्तर-पूरब और आंगुल से 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 20.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.6 डिग्री पूर्वी देशांतर के निकट ओडिशा के ऊपर केन्द्रित हो गया है। पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी हिस्से की ओर उत्तर-पूर्व की दिशा में इसके बढ़ने और अगले 12 घंटे के दौरान एक विक्षोभ के रूप में कमजोर पड़ने की संभावना है।
COMMENTS