MENU MENU

"कविता"  हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS "कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS

SEARCH
  • Home
  • हमारे बारे में
  • आज की मुख्य खबरें
  • बड़ी खबरें
  • अतुल का पन्ना
  • खबरें राज्य भर की
  • खबरों में जायका
  • खबरें यात्रा जगत से
  • अन्य खबरें
    • खबरें व्यापार जगत से
    • खबरें फैशन की दुनिया से
    • खबरें आयुर्वेद संसार से
    • खबरें दुनिया भर की
    • मौसम की खबरें
    • खबरें कृषि जगत से
    • खबरें वाहन जगत से
    • खबरें देश भर की
    • खबरें धर्म जगत से
    • लेख-आलेख/साहित्य
    • खबरें जादुई दुनिया से
    • खबरें ज्योतिष जगत से
    • खबरें खेल जगत से
    • खबरों में जीवनशैली
    • आज क्या खास
    • खबरें रोजगार जगत से
    • खबरें मनोरंजन दुनिया से
  • विज्ञापन की दुनिया

भरोसा अतुल गौड़ का

भरोसा अतुल गौड़ का

$type=ticker$count=12$cols=4$cate=0

  • अतुल का पन्ना
  • आज की मुख्य खबरें
  • आज क्या खास
  • खबरें आयुर्वेद संसार से
  • खबरें कृषि जगत से
  • खबरें खेल जगत से
  • खबरें जादुई दुनिया से
  • खबरें ज्योतिष जगत से
  • खबरें दुनिया भर की
  • खबरें देश भर की
  • खबरें धर्म जगत से
  • खबरें प्रॉपर्टी जगत से
  • खबरें फैशन की दुनिया से
  • खबरें मनोरंजन दुनिया से
  • खबरें यात्रा जगत से
  • खबरें राज्य भर की
  • खबरें रोजगार जगत से
  • खबरें वाहन जगत से
  • खबरें व्यापार जगत से
  • खबरों में जायका
  • खबरों में जीवनशैली
  • फोटो गैलरी
  • बड़ी खबरें
  • मौसम की खबरें
  • लेख-आलेख/साहित्य
  • विज्ञापन की दुनिया
  • Netcook के सहयोगी

मप्र के सियासी ड्रामे में सिंधिया की चुनौती और दिग्विजय की बेफिक्री!!!!*

0 0

* मप्र के सियासी ड्रामे में सिंधिया की चुनौती और दिग्विजय की                                       ...



* मप्र के सियासी ड्रामे में सिंधिया की चुनौती और दिग्विजय की                                                         बेफिक्री!!!!*


                                                                   
                                                                             (
डॉ अजय खेमरिया)

 मप्र की सियासत में दिग्विजय सिंह एक ऐसा नाम है जिनसे आप असहमत हो सकते है उनके घुर विरोधी हो सकते है लेकिन आप उन्हें खारिज नही कर सकते है।वैसे उनकी छवि एक वर्ग में खासकर मीडिया में प्रतिक्रियावादी नेता की है वे जब भी बोलते है ऐसा माना जाता है कि कांग्रेस के लिये मुसीबत बन आती है ।पर इससे दिग्गिराजा (लोग उन्हें मप्र में इसी नाम से पुकारते है)बेफिक्र होकर राजनीति करते आये है उनकी अट्टहास भरी हंसी बहुअर्थी होती है जिसे सियासी जानकर अपने अपने हिसाब से विश्लेषित करते रहे है।

आज दिग्विजयसिंह  सिंधिया के गढ़ यानी ग्वालियर में थे यहां उनका अट्टहास भरा अंदाज मप्र की सियासत में मची उथल पुथल को एक नई इबारत दे गया ।जिस बेफिक्री के साथ उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल को हल्के में उड़ाया उसके निहितार्थ बहुत गहरे है।बकौल दिग्गिराजा कमलनाथ अभी अध्यक्ष है औऱ  हाँगकाँग में आंदोलन 20 से 22 साल के युवा चला रहे है। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के अल्टीमेटम को उन्होंने बीजेपी के व्हाट्सएप ग्रुप की करतूत करार दिया।

इन बातों के सियासी मायने क्या है?जो दिग्गिराजा को गहराई से समझते है उन्हें पता है कि दिग्विजयसिंह की हर बात गहरे सियासी अर्थ लिये होती है।सिंधिया की कथित धमकी के 24 घण्टे के भीतर ही दिग्विजय का ग्वालियर में आना और युवा नेतृत्व के सवाल को हाँगकाँग के आंदोलनकारियों से जोड़ना इस बात की तस्दीक करता है कि राजा कांग्रेस के महाराजा की चुनौती को खुलकर स्वीकार कर रहे है वह अच्छी तरह जानते है कि सिंधिया की उम्र 50 है और वे बीस बाइस साल के नही है सियासी पंडित इसका आशय आसानी से लगा सकते है ।फिर कमलनाथ अभी अध्यक्ष है यानी राजा यही समझा रहे है कि कोई वैकेंसी फिलहाल नही है।

दिग्विजय सिंह की यह ग्वालियर यात्रा कई मायनों में मप्र की सियासत की आसन्न तस्वीर को समझने के लिये पर्याप्त है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर मे वह डॉ गोविंद सिंह के साथ आये और  अपैक्स बैंक के चेयरमैन अशोक सिंह के घर उनकी सियासी महफ़िल जमी जिसमें अंचल के सभी सिंधिया विरोधियों का जमावडा जुटा।खासबात यह रही कि एक भी सिंधिया समर्थक नेता पूर्व मुख्यमंत्री की आगवानी तो दूर उनके आसपास तक नही फटका।यानी साफ है कि राजा और महाराजा की चार दशक पुरानी  सियासी विभाजन रेखा कमजोर नही हुई है बल्कि गहराती अधिक जा रही है।जिन कांग्रेसियो को सिंधिया फूटी आँख से भी नही देखते उन्हें आज के दौरे में दिग्गिराजा ने भरपूर तबज्जो दी।सुमावली के विधायक एदल सिह कंसाना से तो उन्होंने यहां तक कहाकि "तुमने तो बड़े बड़े नेताओं की पेशाब तक बन्द करा दी थी".

एदल सिंह मंत्री नही बनाये जाने से इतने नाराज थे कि उन्होंने इसके लिए सिंधिया को खुलेआम जिम्मेदार ठहराया था उनके समर्थकों ने जाम तक लगा दिया था।एदल सिंह 1998 में बसपा से विधायक थे उन्हें दिग्विजयसिंह ही कांग्रेस में लेकर आये थे।कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे फूलसिंह बरैया भी को भी दिग्गिराजा ने भरपूर तबज्जो दी जो घोषित रूप से सिंधिया के विरोधी है उनका कांग्रेस में प्रवेश भी सिंधिया की असहमति के बाबजूद  दिग्विजयसिंह द्वारा ही कराया गया है।भिंड से लोकसभा का टिकट पाए देवाशीष जरारिया भी ऐसे ही नेता है जो सिंधिया के फॉर्मेट में फिट नही है।यानी सन्देश साफ है सिंधिया के घर मे भी राजा अपने समर्थकों को पूरा सरंक्षण देंगे।जबकि पिछले 15 बर्षो से यह तबका हासिये पर था।

दिग्विजयसिंह का यह दौरा सरकार गिराने की कतिपय चुनोतियाँ को कमतर प्रदर्शित करने की कोशिश भी है क्योंकि वे भिंड के बसपा विधायक संजू कुशवाह के बुलाबे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने गए थे।संजू कमलनाथ की सरकार को समर्थन दे रहे है और दिग्गिराजा को बुलाकर उन्होनें अंचल में मेसेज क्लियर कर दिया कि वे सिंधिया नही दिग्विजयसिंह के साथ है।

दिग्विजयसिंह जानते है सियासत में टाईमिंग का बड़ा महत्व होता है इसलिये उन्होंने बसपा विधायक की इस स्वीकारोक्ति के लिये जानकर यह समय चुना जब मप्र की राजनीति में सिंधिया का  कतिपय अल्टीमेटम चर्चा का केंद्रीय विषय बना हुआ है।दिग्गिराजा और सिंधिया की राजनीति को नजदीक से समझने वाले जानते है कि दोनों की स्टाइल में जमीन आसमान का अंतर है दिग्गिराजा जहां अपने समर्थकों और फ़ॉलोअर्स के पीछे चट्टान की तरह खड़े रहते है वहीं सिंधिया इससे परहेज करते है यही कारण है कि 15 साल तक कांग्रेस मप्र में सत्ता से दूर रही लेकिन उनकी सरकार के ताकतवर चेहरे लगातार जीतते रहे या जमीनी पकड़ बनाकर रखने में सक्षम रहे।

मौजूदा समीकरण भले ही उपर से कमलनाथ सरकार को कमजोर बताते हो पर दिग्विजय अच्छी तरह से जानते है कि सरकार का भविष्य क्या?इसीलिए वह हंसी ठिठोली के साथ जिस बेफिक्री का सन्देश ग्वालियर में खड़े होकर दे रहे है उसे कोई  उनके तुष्टिकरण के बयानों की तरह लेने की गलती नही कर सकता है।उन्हें पता है कि सोनिया गांधी के दरबार मे क्या निर्णय होना है औऱ वे यह भी जानते है कि सिंधिया के अल्टीमेटम को किस हद तक सरकार की सेहत के साथ जोड़ा जाए इसलिए वे  ग्वालियर में उसी अशोक सिंह के घर पर खड़े होकर अट्टहास कर रहे है जिसे सिंधिया कभी पसन्द नही करते है वे भिंड जाने के लिये सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह की गाड़ी को चुनते है जो एक रोज पहले ही सिंधिया समर्थक मंत्रियों से खुलेआम भिड़ रहे थे।

यही दिग्विजयसिंह का स्टाइल है वे वक्त की नजाकत को भांपने और उसके अनुरूप चलने के माहिर खिलाड़ी है इसीलिये उनके समर्थक मंत्री जीतू पटवारी का नाम सिंधिया कोटे के मंत्री लाखन सिंह यादव आगे करते है तो इसे आप सामान्य घटनाक्रम मत मानिए।लाखन सिंह यादव  ग्वालियर की भितरवार सीट से विधायक है 1998 में वे बसपा से पहली बार जीते थे और दिग्गिराजा ही उन्हें कांग्रेस में लेकर आये थे यह शायद लोग भूल गए है।

मुरैना में सिंधिया के सबसे विश्वसनीय रामनिवास रावत के विरुद्ध लोकसभा चुनाव में सभी सिंधिया निष्ठ विद्यायको ने कितनी निष्ठा से काम किया यह भी दिग्विजयसिंह से ज्यादा शायद ही किसी को पता हो।यही बुनियादी फ़र्ख राजा और महाराजा के समर्थक कांग्रेसियों में है।

इसके बाबजूद सिंधिया समर्थक सोशल मीडिया पर आरपार की जंग और याचना नही अब रण होगा जैसी हुंकार भर रहे है।आखिर सवाल यह है कि रण किससे होना है?दिग्विजयसिंह तो ग्वालियर में ही खड़े है ....!

हांगकांग में बीस बाइस साल के लोग आंदोलन  का नेतृत्व कर रहे है यानी 50  साल के  सिंधिया के लिये क्या नेतृत्व नही मिलने वाला ????

दिग्गिराजा की अट्टहास भरी हंसी को आप विश्लेषित कीजिये।



Attachments area
ReplyForward

SHARE:

Twitter Facebook Google Pinterest

COMMENTS

BLOGGER
FACEBOOK:
DISQUS

जुड़िये NETCOOKNEWS.COM के साथ$quote=अतुल गौर

जुड़िये NETCOOKNEWS.COM  के साथ$quote=अतुल गौर
"अगर आप में भी है सकारात्मक खबरों को देश-दुनिया के सामने लाने का जुनून तो जुडिए नेटकुक न्यूज डॉट कॉम के साथ क्योंकि खबर वही जो आस जगाए, अपनी सकारात्मक खबरें, तथ्यात्मक जानकारियों, सबूतों और चित्रों के साथ हमें भेजें। अपने नाम और चित्र के साथ।"

ख़बरों को यहाँ भी देखिये

  • किन्नर से माँगा गया एक सिक्का बदल देगा आपकी तकदीर
    एक किन्नर जो अक्सर आपके घर आपकी खुशियों में बिन बुलाये ही शरीक होता है बस यही तो वो बात है जो जादू करती है किन्नर अगर ख़ुशी ख़ुशी आपको एक ...
  • करो या मरो की स्थिति में राहुल का बड़ा दाब...?
          अतुल गौड़ लेखक स्वतंत्र टिप्पणी कार एवं वरिष्ठ पत्रकार है                          लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान की उल्टी ...
  • फ्री में करें रिचार्ज और बचाएं जीवन दें जीवन
  • लम्बे जा सकते हैं सिवल सर्जन .........
                                          लम्बे जा सकते हैं सिवल सर्जन ......... सिविल सर्जन डॉ गोविन्द सिंह ने जिस  बडबोले अंदाज़ में दे...
  • भाजपा से नाराज यशोधरा राज माता को नजरंदाज करने का आरोप
    एमपी की खेल मंत्री यशोधरा राजे भाजपा से खफा हैं उन्होंने राजमाता को नज़र अंदाज़ करने का आरोप लगाते हुए पार्टी बैठक का बाईकोट किया उन्ह्ये मन्...
  • सांसद सिंधिया और दिग्गी में तू तू मै मै ...
                                सांसद सिंधि या और दिग्गी में तू तू मै मै ... टिकट बांटने से पहले जिस अंदाज में कांग्रेस के न...
  • गीत नए गाता हूँ
    अटल थे तो कहाँ जायेंगे यहीं तो है आप उन्हें जहाँ पाएंगे अटल जी जैसी शक्शियतें कभी मरा नहीं करती ये बात और है की मौत से उनकी ठनी थी ,वो प्रक...
  • कृष्णपाल सिंह ने जीता ऑलऑवर फिटनेश चैलेंज
                                                                      शिवपुरी के कृष्ण पाल सिंह                                 ...
  • अम्बरीश की ये पहल रंग लाएगी जरूर
                   अम्बरीश की ये पहल रंग लाएगी जरूर ,और गैरतमंद को झक झोरेगी  भी जरूर  शिवपुरी अम्बरीश अगरवाल नाम के इस युवक ने स्वच्त्ता को...
  • बढ़ती उम्र के साथ घटने लगती है सेक्स छमता
    पुरुषों में बढ़ती उम्र के साथ-साथ शारीरिक बदलाव सामने आते हैं और इन बदलावों में उसकी सेक्युसुअल बदलाव भी शामिल किए जाते हैं। बढ़ती उम्र के ...

REPLIES$type=list-tab$com=0$c=4$src=recent-comments

  • अतुल का पन्ना (15)
  • आज की मुख्य खबरें (114)
  • आज क्या खास (20)
  • खबरें आयुर्वेद संसार से (3)
  • खबरें कृषि जगत से (16)
  • खबरें खेल जगत से (17)
  • खबरें जादुई दुनिया से (25)
  • खबरें ज्योतिष जगत से (4)
  • खबरें दुनिया भर की (11)
  • खबरें देश भर की (101)
  • खबरें धर्म जगत से (11)
  • खबरें प्रॉपर्टी जगत से (1)
  • खबरें फैशन की दुनिया से (2)
  • खबरें मनोरंजन दुनिया से (22)
  • खबरें यात्रा जगत से (3)
  • खबरें राज्य भर की (120)
  • खबरें रोजगार जगत से (8)
  • खबरें वाहन जगत से (2)
  • खबरें व्यापार जगत से (6)
  • खबरों में जायका (2)
  • खबरों में जीवनशैली (7)
  • फोटो गैलरी (5)
  • बड़ी खबरें (9)
  • मौसम की खबरें (2)
  • लेख-आलेख/साहित्य (47)
  • विज्ञापन की दुनिया (9)
  • Netcook के सहयोगी (1)
Footer Logo
© 2018 "कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
All rights reserved. Design By Rohit Bansal @9993475129
  • मुख्यपृष्ठ
  • हमारे बारे में
नाम
ईमेल
संदेश

अतुल का पन्ना,15,आज की मुख्य खबरें,114,आज क्या खास,20,खबरें आयुर्वेद संसार से,3,खबरें कृषि जगत से,16,खबरें खेल जगत से,17,खबरें जादुई दुनिया से,25,खबरें ज्योतिष जगत से,4,खबरें दुनिया भर की,11,खबरें देश भर की,101,खबरें धर्म जगत से,11,खबरें प्रॉपर्टी जगत से,1,खबरें फैशन की दुनिया से,2,खबरें मनोरंजन दुनिया से,22,खबरें यात्रा जगत से,3,खबरें राज्य भर की,120,खबरें रोजगार जगत से,8,खबरें वाहन जगत से,2,खबरें व्यापार जगत से,6,खबरों में जायका,2,खबरों में जीवनशैली,7,फोटो गैलरी,5,बड़ी खबरें,9,मौसम की खबरें,2,लेख-आलेख/साहित्य,47,विज्ञापन की दुनिया,9,Netcook के सहयोगी,1,
ltr
item
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS: मप्र के सियासी ड्रामे में सिंधिया की चुनौती और दिग्विजय की बेफिक्री!!!!*
मप्र के सियासी ड्रामे में सिंधिया की चुनौती और दिग्विजय की बेफिक्री!!!!*
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhSRRK-v11k1cTCRKAdUL3TgzTVGrHVAKCUuCt3ShHGZ8xUjfy-nxXXQwWqvXStbE5IRaka9CSbhgJUP-4YmXGIZu2AeFcXrcNkQnlBtHff3Niw_sEi-L_9nKLYBHD6Oer2PQINC7dZ4cxS/s320/AJAY+KHEMARIYA.JPG
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhSRRK-v11k1cTCRKAdUL3TgzTVGrHVAKCUuCt3ShHGZ8xUjfy-nxXXQwWqvXStbE5IRaka9CSbhgJUP-4YmXGIZu2AeFcXrcNkQnlBtHff3Niw_sEi-L_9nKLYBHD6Oer2PQINC7dZ4cxS/s72-c/AJAY+KHEMARIYA.JPG
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
http://www.netcooknews.com/2019/09/blog-post_2.html
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/2019/09/blog-post_2.html
true
4771959473874979329
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy