सिंधिया को खोकर कांग्रेस के हाथ क्या......?

                                    सिंधिया को खोकर कांग्रेस के हाथ क्या......?  बेशक मोदी लहर में सिंधिया को लोकसभा चुनाव में शिकस्त ख...

               
                    सिंधिया को खोकर कांग्रेस के हाथ क्या......? 

बेशक मोदी लहर में सिंधिया को लोकसभा चुनाव में शिकस्त खानी पड़ी हो लेकिन इसका अर्थ यह नहीं हो जाता कि सिंधिया का राजनैतिक स्तर कम आंका जाये। दिनों प्रदेश कांग्रेस में जो उथल-पुथल है उसकी धुरी सिर्फ सिंधिया हैं। विधानसभा चुनावों की बात करें तो कांगेस ने बगैर पत्ते खोले अपनी किस्मत आजमाई थी। प्रदेश के मतदाताओं से रूझान सामने आये तो कईयों ने यह सोचकर ही वोट दिया की कांग्रेस सिंधिया को ही प्रदेश की कमान सौंपेगी। ग्वालियर,चंबल संभाग के मतदाताओं ने तो लगभग यही सोचकर मतदान किया। प्रदेश में बीजेपी की बहुत बड़ी हार हुई हो ऐसा तो था नहीं मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ का टेवल वर्क चाहे जितना भी मजबूत क्यों न हो, लेकिन उनकी जमीनी पकड़ और जनता से आत्मीयता काफी कम ही थी। जो की आज भी महसूस की जाती है। दिगविजय सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में देखना तो प्रदेश की जनता को फूटी आँख भी मंजूर नहीं था। ऐसे में तात्कालिक मुद्दा आरक्षण और एस.सी,एस.टी एक्ट ही मात्र एक ऐसा कारण बन रहा था जो भाजपा के पक्ष में नहीं था, लेकिन मतदाता के सामने बेहतर विकल्प भी मौजूद नहीं था। इस पूरे माहौल को कांगेस ने बहुत करीब से समझा भी था। चुनावी दौर से ही कमलनाथ और दिग्गीराजा सिंधिया को मलाई से दूर रखने की साजिस रचे बैठे थे। कांग्रेस आला कमान भी लगभग इन्हीं दोनो नेताओं की रायशुमारी को बजन भी दे रहे थे। लेकिन राजनैतिक रोटियां सेकने के लिये पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रदेश में अच्छी छवि को भुनाने की कोशिश भी बड़े पैमाने पर की गई, लेकिन जब बात मुख्यमंत्री बनाने की आई तो दिल्ली ने कमलनाथ का नाम तय कर दिया। सिंधिया उस समय भी नाराज हुये, लेकिन नाराजगी के बाद भी हांसिल कुछ ना हो सका। उसके बाद लोकसभा चुनाव सामने आये और मौदी की आंधी ऐसी चली की अच्छे-अच्छे किले उस में ढय गये उसमें से एक किला सिंधिया का भी था । उम्मीद के बाहर जब ये खबर सिंधिया तक पहुंची की वे चुनावी दौड़ में पीछे रह रहे हैं तभी से उनकी बेचैनी बड़ी हुई देखी जा रही थी जो की लाजमी भी थी। बड़ी मुश्किल से अपनी हार को पचा पाये सिंधिया अब जो कुछ भी मांग रहे हैं मेरे दृष्टि कोण से कांग्रेस पर ज्यात्ती तो कतई नहीं कर रहे हैं। सिंधिया एक योग्यवान साफ छवि के कांग्रेस के पास एक बेशकीमती नगीना है जिसे शायद कांग्रेस खोने मुहाने पर खड़ी दिखाई दे रही है। अब सवाल उठता है कि कांग्रेस अगर सिंधिया को खोती है तो उसे हांसिल क्या होगा। इस सवाल के जबाब में कांग्रेस पहले से ही बड़ी मुसीबत में है और गाँधी परिवार के इर्द-गिर्द घूमने वाली कांग्रेस के पास सिंधिया जैसे गिने-चुने ही नेता हैं व सिंधिया की कांग्रेस से रवानगी कांग्रेस को कितनी भारी पड़ेगी यह आंकलन कांगे्रस कर्ता धर्ताओं को अच्छे से समझ लेना चाहिये। प्रदेश में अपने कद को बढ़ाने और राजनैतिक रूप से कमजोर हुऐ सिंधिया को फिलवक्त इस टोनिक की सख्त जरूरत भी है और अगर कांग्रेसी कर्ता धर्ताओं में जरा सी भी राजनैतिक सूझबूझ है तो वह सिंधिया की रवानगी से इत्तेफाक कतई नहीं रखेगा। यह बात कांगेस के अन्दर खाने में बखूबी मौजूद है लेकिन चापलूसों से घिरी कांगेस में वास्तविक बजन सिंधिया का कितना है। यह कांग्रेस को इस परिक्षा की घड़ी में सामने रखना होगा। तात्कालिक असर की अगर बात की जाये तो कांग्रेस प्रदेश सरकार को कमजोर करेगी आने वाले समय में सिंधिया की कमी और उनकी जगह की भरपाई कांग्रेस कभी नहीं कर पायेगी। सिंधिया को बजन देने की मांग यूं तो प्रदेश भर में है, लेकिन उनके संसदीय क्षैत्र में माहौल खासा गर्म है कार्यकर्ता प्रदेश प्रमुख के साथ-साथ दिल्ली हाई कमान को कोसते हुये नजर आ रहे हैं। उधर विपक्षी पार्टी भाजपा मन्द-मन्द मुसकुराती नजर आ रही है और उसे बखूबी सिंधिया की अहमियत का अन्दाजा है कई सारी चर्चायें अन्दर खाने से की जा रही हैं यह सूत्र बताते हैं चर्चाओं में कई सारे राजनैतिक गणित हैं और सिंधिया को भाजपा में मिलने वाले बजन की बातचीत भी, सौ फीसदी अन्तिम फैसला सिंधिया का ही होगा ये तय है देर इसलिये हो रही है कि ना तो सिंधिया जल्दबाजी में कोई कदम उठाना चाहते हैं और न ही कोई कुर्वानी भी देना मंजूर करते हैं दरअसल ये अच्छा मंथन है खुद सिंधिया के लिये जिसमें उन्हें बखूबी कांग्रेस में अपनी अहमीयत का अन्दाजा लगेगा और राजनैतिक अखाड़े में गैर कंाग्रेसी पार्टीयों में उनकी कीमत का अहसास भी होगा। अब मार्के वाली बात कुल इतनी सी है कि क्या बाकई कांग्रेस सिंधिया को खोने के लिये तैयार है और अगर हां तो सिंधिया को खोकर कांग्रेस को हांसिल आखिर क्या होगा.........?

COMMENTS

नाम

अतुल का पन्ना,15,आज की मुख्य खबरें,114,आज क्या खास,20,खबरें आयुर्वेद संसार से,3,खबरें कृषि जगत से,16,खबरें खेल जगत से,17,खबरें जादुई दुनिया से,25,खबरें ज्योतिष जगत से,4,खबरें दुनिया भर की,11,खबरें देश भर की,101,खबरें धर्म जगत से,11,खबरें प्रॉपर्टी जगत से,1,खबरें फैशन की दुनिया से,2,खबरें मनोरंजन दुनिया से,22,खबरें यात्रा जगत से,3,खबरें राज्य भर की,120,खबरें रोजगार जगत से,8,खबरें वाहन जगत से,2,खबरें व्यापार जगत से,6,खबरों में जायका,2,खबरों में जीवनशैली,7,फोटो गैलरी,5,बड़ी खबरें,9,मौसम की खबरें,2,लेख-आलेख/साहित्य,47,विज्ञापन की दुनिया,9,Netcook के सहयोगी,1,
ltr
item
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS: सिंधिया को खोकर कांग्रेस के हाथ क्या......?
सिंधिया को खोकर कांग्रेस के हाथ क्या......?
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgWOf21nsNtquTfg2bIeFjaer0wuY_Rr8O5yBtA9pKbzjeCP6N415gmYgbJ9AFh4T2AdUGCbcucfvsBzGH3YhZvra7tfcZxnUP29A-KQfWEqhZn45yM60Z_CG5YfPf0qa-xuBZ1pvUBMM_R/s1600/jiyotiraditya+2.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgWOf21nsNtquTfg2bIeFjaer0wuY_Rr8O5yBtA9pKbzjeCP6N415gmYgbJ9AFh4T2AdUGCbcucfvsBzGH3YhZvra7tfcZxnUP29A-KQfWEqhZn45yM60Z_CG5YfPf0qa-xuBZ1pvUBMM_R/s72-c/jiyotiraditya+2.jpg
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
http://www.netcooknews.com/2019/09/blog-post_54.html
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/2019/09/blog-post_54.html
true
4771959473874979329
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy