खनिज आधारित होगी भविष्य की अर्थ-व्यवस्था : नाथ

खनिज आधारित होगी भविष्य की अर्थ-व्यवस्था :  कमल नाथ कीमती खनिजों के खनन की समयबद्ध योजना बनाने के निर्देश   भोपाल :  मुख्यमंत्री  क...

खनिज आधारित होगी भविष्य की अर्थ-व्यवस्था :  कमल नाथ

कीमती खनिजों के खनन की समयबद्ध योजना बनाने के निर्देश 

भोपाल : 

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने कहा है कि खनिज उत्पादन भविष्य की अर्थ-व्यवस्था का आधार है। मध्यप्रदेश में कीमती खनिजों का भंडार है, जिसका उपयोग राज्य के विकास के लिए जितनी जल्दी करें, उतना जनता के हित में होगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी  मिनरल एक्सप्लोरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश को अपनी प्राथमिकता का प्रदेश बनायें। कोयला और चूना पत्थर के अलावा प्रदेश में कई बहुमूल्य खनिज हैं, जो भविष्य की अर्थ-व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।  कमल नाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कीमती खनिजों के खनन की समयबद्ध योजना बनायें।
 कमल नाथ ने कहा कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के पास उपलब्ध खनन और भण्डारण की बहुमूल्य जानकारी का उपयोग कर खनन का काम तत्काल शुरू करने की तैयारी करें। एम.ई.सी.एल. के पास इसका उपयोग करने की क्षमता और विशेषज्ञता है। खनिजों के उत्खनन की समय-सीमा निर्धारित कर योजना बनायें। राज्य शासन पूरा सहयोग करेगा। मैगनीज, बाक्साइट, ग्रेफाईट, आयरन ओर एवं रेडियम, वेनेडियम जैसे मूल्यवान खनिजों के खनन पर ध्यान दें, जिनके भण्डारण की जानकारी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखण्ड, महाकौशल और प्रदेश के पश्चिम भाग में इन खनिजों के कीमती भंडार उपलब्ध हैं। प्रत्येक खनिज की अलग नीति बनाकर काम शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोयला खनन की नीति डायमंड अथवा मैगनीज पर लागू नहीं हो सकती।
बैठक में खनिज मंत्री  प्रदीप जायसवाल, मुख्य सचिव  एस.आर. मोहन्ती, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव उद्योग राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव खनिज  नीरज मंडलोई और एम.ई.सी.एल. के अध्यक्ष तथा मुख्य महाप्रबंधक डा. रंजीत रथ उपस्थित थे।

COMMENTS

नाम

अतुल का पन्ना,15,आज की मुख्य खबरें,114,आज क्या खास,20,खबरें आयुर्वेद संसार से,3,खबरें कृषि जगत से,16,खबरें खेल जगत से,17,खबरें जादुई दुनिया से,25,खबरें ज्योतिष जगत से,4,खबरें दुनिया भर की,11,खबरें देश भर की,101,खबरें धर्म जगत से,11,खबरें प्रॉपर्टी जगत से,1,खबरें फैशन की दुनिया से,2,खबरें मनोरंजन दुनिया से,22,खबरें यात्रा जगत से,3,खबरें राज्य भर की,120,खबरें रोजगार जगत से,8,खबरें वाहन जगत से,2,खबरें व्यापार जगत से,6,खबरों में जायका,2,खबरों में जीवनशैली,7,फोटो गैलरी,5,बड़ी खबरें,9,मौसम की खबरें,2,लेख-आलेख/साहित्य,47,विज्ञापन की दुनिया,9,Netcook के सहयोगी,1,
ltr
item
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS: खनिज आधारित होगी भविष्य की अर्थ-व्यवस्था : नाथ
खनिज आधारित होगी भविष्य की अर्थ-व्यवस्था : नाथ
https://www.mpinfo.org//mpinfonew/NewsImages/Bhopal/Thursday,%20September%2005,%202019/050919s5.jpg
"कविता" हिंदी ,साहित्य ,संवाद ,कहानी ,,लेख आलेख NETCOOK NEWS
http://www.netcooknews.com/2019/09/blog-post_95.html
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/
http://www.netcooknews.com/2019/09/blog-post_95.html
true
4771959473874979329
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy